Big NewsPithoragarh News

कीड़ा जड़ी निकालने गया था ग्रामीण, हिमस्खलन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत

पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण कीड़ा जड़ी निकालने के लिए गया था। इसी दौरान हिमस्खलन आ गया और इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हौ गई।

हिमस्खलन की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत

पिथौरागढ़ में हिमस्खलन आने से बडा़ हादसा हो गया। एवलांच की चपेट में एक ग्रामीण आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धारचूला के तांकुल मांगती निवासी अंबादत की हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।

कीड़ा जड़ी निकालने गया ग्रामीण

पिथौरागढ़ के धारचूला के तांकुल मांगती के रहने वाले अंबादत पांच मई को कीड़ा जड़ी निकालने के लिए गए थे। शनिवार दोपहर बाद दो बजे नजंग के पास अचानक हिमस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से अंबादत की मौत हो गई।

शनिवार शाम शव को धारचूला लाया गया। जिसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक अंबादत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

सात मई को लौखुंग नाले में भी टूटा था ग्लेशियर

रविवार को पिथौरागढ़ में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। अटानक ग्लेशियर टूटता देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई।

ग्लेशियर टूटने से सड़क बंद हो गई। सड़क के बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और पर्यटक फंस गए थे। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें