Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, लोगों में दहशत का माहौल

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गए एक ग्रामीण को हाथी ने कुचकर मार डाला। ग्रामीण का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला

नौगवांनाथ निवासी मदन राम (50) पुत्र गौरीराम शुक्रवार दोपहर के समय तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगलों में अपनी बकरियों के लिए चारा लेने के लिए गए थे। देर शाम तक जब वो वापस घर लौट कर नहीं आए तो उनकी पत्नी जीवंती देवी, छोटे भाई नरेश राम, ग्राम प्रधान मदन सिंह और गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। अगली सुबह करीब आठ बजे उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मिला।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्हें शव के पास से हंसिया भी बरामद हुई है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय के मुताबिक मदन राम को हाथी ने पटककर या कुचलकर मारा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

गांव वालों ने की परिजनों को मुआवजा देने की मांग

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही गांव वाले हाथियों से गांव के लोगों की सुरक्षा करने की मांग कर रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें