Entertainment

The Sabarmati Report का टीजर हुआ जारी, पत्रकार बन विक्रांत करेंगे गोधरा ट्रेन जलने की घटना का खुलासा

फिल्म ’12वीं फेल’ की सक्सेस के बाद एक्टर विक्रांत मैसी की एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिनेता की अपकमिंग फिल्म वास्तविक जीवन में हुई घटना पर बेस्ड है।

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट'(The Sabarmati Report) में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अभिनय करते नजर आएंगे। साल 2002 में गोधरा ट्रेन जलने वाली घटना पर फिल्म की कहानी आधारित है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। ऐसे में फिल्म का टीजर जारी हो गया है।

टीजर हुआ जारी (The Sabarmati Report Teaser)

अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर जारी किया। टीजर में विक्रांत मैसी हिंदी पत्रकार समर कुमार का रोल निभा रहे है। वीडियो में समर गोधरा ट्रेन घटना की खबर देता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वो साजिश के तहत ये ट्रेन हादसा हुआ बताया जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी The Sabarmati Report

विक्रांत ने टीजर शेयर कर लिखा, ‘ 22 साल पहले आज ही के दिन में उन 59 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जो गोधरा ट्रेन जलने की घटना में मर गए थे। साबरमती रिपोर्ट 3 मई, 2024 को सिनेमाघरों में। बता दें की फिल्म एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रड्यूस किया गया है।

विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्में

विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ दर्शकों को काफी पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस में भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई की। ऐसे में अभिनेता ‘साबरमती रिपोर्ट’ के साथ ही ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे। जिसका नाम ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ है। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें