Haridwar NewsBig NewsRoorkee News

Roorkee: बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मारा पिरान कलियर में छापा, एक्शन से मची खलबली

Roorkee news: रूड़की में देहरादून से गई विजिलेंस की टीम (Vigilance team raid)ने उपखंड अधिकारी कार्यालय विद्युत विभाग के जेई एवं एसडीओ के साथ पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा।

Vigilance team ने मारा पिरान कलियर क्षेत्र में छापा

गुरुवार को देहरादून से गई विजिलेंस की टीम (Vigilance team raid) रूड़की पहुंची। इस दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकडे गए। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

11 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत मुकदमा दर्ज

विजिलेंस सहायक अभियंता विकास कुमार का कहना है कि काफी लंबे समय से पिरान कलियर क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेग।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें