Haridwar NewsBig News

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक परिवहन निरीक्षक गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक परिवहन निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की टीम फिलहाल आरोपी के आवास और अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है.

10 हजार की रिश्वत लेते सहायक परिवहन निरीक्षक गिरफ्तार

बता दें शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसकी शिकायत की थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके भूसे के ट्रक पंजाब से रुडकी आते हैं. जिस पर परिवहन विभाग, रूडकी हरिद्वार में नियुक्त परिवहन सहायक निरीक्षक नीरज ने उससे प्रति ट्रक अवैध रुप से 2500 रुपए हर महीने के हिसाब से 10 हजार की रिश्वत मांगी है.

चल-अचल सम्पत्ति के संबंध में विजिलेंस की पूछताछ जारी

शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने ट्रैप टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गुरुवार को रुड़की के सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी ली. इसके साथ ही अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें