Almora NewsUttarakhand

पुलिस की सतर्कता ने बचाई 30 यात्रियों की जान, नशे में बस चला रहा था चालक

पर्वतीय मार्गों पर आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों की सबसे बड़ी वजह वाहन चालकों की लापरवाही से गाड़ी चलाना होता है। अल्मोड़ा जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है। बता दे बस चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था। केएमओयू की बस चला रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे, बस में 30 यात्री सवार थे। पुलिस की सतर्कता के चलते सभी यात्रियों की जान बच गई। बस को सीज कर दिया गया है। वहीं यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंत्व्य को भेजा गया।

बता दे बुधवार को पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उस दौरान धारानौला से रामगढ़ की तरफ जा रही वाहन संख्या यूके-04 पीए-0093 बस को रोककर निरीक्षण किया। बस में 30 यात्री बैठे हुए थे। जब चालक से पूछताछ की गई तो वो नशे में पाया गया। आरोपित चालक विजय सिंह के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेकिंग अभियान के दौरान दूसरे मामले में बिना वाहन के कागजों के तीन सवारी बैठाकर ले जा रहे बाइक चालक मनरुब मियां के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन संख्या यूके-01ए-3767 के सीज कर दिया गया। टीएसआइ सुमित पांडे ने बताया कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें