Almora NewsBig News

उत्तराखंड : विधायक के गांव में मिले 38 कोरोना संक्रमित, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना

अल्मोड़ा : उत्तराखंड में अब कोरोना का कहर पहाड़ों में भी जमकर बरप रहा है. क्या आम, क्या खास, क्या गरीब, क्या अमीर हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। कई लोग इसको मात दे रहे हैं तो कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वही बड़ी खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से है जहां विधायक और विधान सभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के गांव गौना में भी 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं इसके बाद गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिले के अन्य गांवों में भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि हवालबाग ब्लाक के ग्राम उडियारी गांव को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। एसडीएम भनोली मोनिका ने बताया कि तहसील लमगड़ा के ग्राम गौना में रहने वाले 38 लोगों की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव मिलने के बाद इस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। भनोली तहसील के ग्राम झालडूंगरा में 46 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें