Dehradun News

विधानसभा अध्यक्ष ने 10वीं-12वीं में सफल हुए छात्र-छात्राओं को दी बधाई, इन बच्चों से कहा- निराश न हों

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले और सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सार्थक जीवन की कामना की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी सफल छात्र- छात्राएं इसी मेहनत एवं लगन से परिश्रम करते हुए भविष्य में एक नया मुकाम पाएंगे और प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों के शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी अपनी शुभकामनाएं दी है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिला है। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं बल्कि आगे और मेहनत करने की सलाह दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें