उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में अपने क्षेत्रवासियों के साथ होली मनाई है। प्रेमचंद अग्रवाल अपने क्षेत्र के लोगों के साथ होली का त्यौहार मनाते नजर आए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश के लोगों को भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।
होली के दिन विधानसभा अध्यक्ष के घर पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ होली खेली। इसके बाद वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिचितों से मिलने भी निकले। इस दौरान वो अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करते और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते रहें।