HighlightNainital News

VIDEO :हल्द्वानी में मनाई गई अनोखी जन्माष्टमी, PPE किट पहनकर निभाया कृष्ण-सुदामा का रोल

devbhoomi news

हल्द्वानी : बीते दिन जन्माष्टमी पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने धूमधाम से कृष्ट जन्माष्टमी मनाई। मंदिरों में अलग-अलग अंदाज में कृष्ण के जन्म की खुशी मनाई गई। प्रदेश भर में पुलिस लाइनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान कई जगहों पर गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया तो कहीं इसका उल्लंघन भी किया गया।

बात करें हल्द्वानी की तो हल्द्वानी में कोविड के चलते जन्माष्टमी का पर्व बेहद सादगी से और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। ऐसे में हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अलग ही तरीके से जन्माष्टमी मनाई गई जहां दो युवा जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पीपीई किट पहन श्री कृष्ण के भक्ति गाने में जमकर थिरके। यहां तक कि युवाओं ने पीपीई किट पहन भगवान कृष्ण और सुदामा का किरदार भी निभाया।

जन्माष्टमी के कार्यक्रम में दोनों युवा कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी लोगों को जागरूक करते नजर आए। पीपीई किट पहनकर भक्ति में सराबोर युवाओं ने कहा की कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिससे कि तीसरी लहर को रोका जा सके। वहीं पीपीई किट पहने युवाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गयी।

https://youtu.be/FSl4ha6efTQ

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें