उधमसिंह नगर : गदरपुर के केशव गढ़ गांव में एक खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का केशव गण गांव की महिला किसानों ने रास्ता रोका। वहीं महिलाएं कंपकंपाती ठंड में वहीं दरी बिछा कर धरने पर बैठ गई। इस धरने में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पुरुष भी शामिल थे।
धरने पर बैठीं स्थानीय महिला जसलीन कौर विर्क ने कहा कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे हमारे गांव में कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने के लिए सभी महिलाएं धरने पर बैठी। कहा कि हम किसान के समर्थन में है। महिला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे जिस तरह वह किसानों को फर्जी किसान दिखा कर दिल्ली ले गए हैं, उसमे हमे बेहद अफसोसा है। कहा कि उन्होंने उत्तराखंड यूनियन किसानों को राष्ट्रीय लेवल पर बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान आंदोलन के समर्थन में है। धरने पर बैठी महिला जसलीन कौर ने कहा कि उन्होंने गलत और नीच हरकत की है, उनको हमारे साफ वफादारी से रहना चाहिए। महिला ने अरविंद पांडे को पार्टी छोड़ने को कहा। साथ ही कहा कि कैबिनेट मंत्री किसान आंदोलन का समर्थन करें, हम उनका वैसी स्वागत करेंगे जैसे पहले करते थे।