Big NewsRudraprayag News

चौकी इंचार्ज के कमरे का video वायरल, किया दावा-बैग में रखे अवैध वसूली के 4 से 5 लाख रुपये!

chardham news

रुद्रप्रयाग : रविवार को सोशल मीडिया पर अहम पड़ाव गौरीकुंड चौकी इंचार्ज के कमरे का वीडियो वायरल हुआ जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा है कि इस बैग में 4 से 5 लाख रुपए रखे हुए हैं। हालांकि बैग को खोलकर नहीं दिखाया गया है।

बता दें कि वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ये कमरा केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड चौकी इंचार्ज का है। और चौकी इंचार्ज के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के 4 से 5 लाख रुपये रखे हुए हैं। वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो सिपाही द्वारा वायरल किए जाने का दावा किया जा रहा है. वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गौरीकुंड में अवैध शराब का गोरखधंधा सालों से चला आ रहा है। जो बोतल सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों में 500 की मिलती है, वह गौरीकुंड में डेढ़ से 2 हजार में बेची जाती है। इसी अवैध शराब के धंधे को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवार उठ रहे है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज के कमरे में शराब की बोतल व कई पेटी पानी की भी रखी हुई दिख रही है।वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज पर केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने वीडियो पर जांच बैठा दी है। गुप्तकाशी सीओ विमल रावत को जांच अधिकारी बनाया है। पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड के चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि वीडियो वायरल करने वाले सिपाही कमलेश सजवाण को निलंबित कर दिया है। बता दें कि गौरीकुंड थाने पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं ये पहला मामला नहीं है।

https://youtu.be/bz-73LHQgVE

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें