Big NewsDehradun News

VIDEO : अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के कई लोग, PM और सीएम धामी से मांगी मदद

devbhoomi news

देहरादून : अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर हो गए हैं। अफगानिस्तान में कई भारतीय लोग फंसे हुए हैं जो केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने काबुल से कई वीडियो जारी किए हैं। इतना ही नहीं बता दें कि काबुल में उत्तराखंड के भी कई लोग फंसे हुए हैं जिनमे से कई रिटायर्ड फौजी भी हैं, जो वहां नौकरी के लिए गए थे। खुद अफगानिस्तान के लोग वहां से भागने की जद्दोजहद में लगे हैं तो सोचिए दूसरे देश से वहां नौकरी करने गए लोगों का क्या हाल होगा। तालीबानियों ने वहां कब्जा कर लिया है जिसके बाद हर कोई इधर उधर भागने में लगा है। वहां के राष्ट्रपति तक फरार हो गए हैं।ऐसे में आम जनता के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कई दिनों से भूखे-प्यासे एक कमरे में बंद

बात करें भारतीयों की तो अफगानिस्तान में नौकरी के लिए गए भारतीय लोग केंद्र की मोदी सरकार से वापस भारत आने के लिए गुहार लगा रहे हैं और साथ ही वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोग विमान में खचाखच भरे हुए हैं और साथ ही 2 लोग चलते विमान से गिर जाते हैं इतना ही नहीं बता दें कि वह उत्तराखंड के भी कई लोग फंसे हुए हैं जिन्होंने वीडियो जारी कर मदद मांगी है जिन की पत्नियां और परिवार उत्तराखंड में है। वीडियो में कहा गया है कि रिटायर्ड फौजी भी यहां फंसे हुए हैं। देहरादून के प्रवीण क्षेत्री भी उन्हीं लोगों में से एक हैं. प्रवीण रिटायरमेंट के बाद अफगानिस्तान में नौकरी करने चले गए थे. वो कई दिनों से भूखे-प्यासे एक कमरे में बंद हैं जो सरकार से वापस उन्हें भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

देहरादून की कंचन ने लगाई सरकार से गुहार

इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली कंचन क्षेत्री के पति प्रवीण अफगानिस्तान के काबुल में काम करने के लिए गए थे लेकिन हालातों के बीच वह भी काबुल में फंस गए हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया एक वीडियो डाला है जिसमे वह भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इधर उनकी धर्मपत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। उन्होंने भी अपने पति की सकुशल वापसी की भारत सरकार से मांग की है।

https://youtu.be/4FbrAiUNDYk

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें