Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भाजपा की दुखती रग पर रखा हाथ, पुलिसकर्मियों से किया बड़ा वादा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022हल्द्वानी : 4600 ग्रेड पे का मामला उत्तराखंड में सुर्खियों में रहा और बीते दिन एक बार फिर से सुर्खियों में तब आय़ा जब हरीश रावत ने पुलिस परिवार की महिलाओं से वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वो 4600 ग्रेड पे लागू करेगी। वहीं अब कांग्रेस की पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिवंगत इंदिरा हृदयेश के बेटे और हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने  पुलिस कर्मियों से 4600 ग्रेड पे को लेकर बड़ा वादा किया और भाजपा की दुखती रग पर हाथ रखा।

जी हां एक वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने पुलिस कर्मियों से वादा किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वो सबसे पहले किए जाने वाले कार्यों में पुलिसकर्मियों के लिए 4600 ग्रेड पे लागू करना भी शामिल होगा।

आपको बता दें कि पुलिसकर्मी और पुलिस परिवार भाजपा सरकार के खिलाफ इसको लेकर आवाज उठा चुके हैं। कई पुलिसकर्मियों का तो वीआरएस लेने का और इस्तीफे तक का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वो इसलिए क्योंकि सरकार ने ग्रेड पे की सौगात ना देकर 2002 बैच के पुलिसकर्मियों को एकमुश्त राशि 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया जिससे पुलिस कर्मी और उनके परिवार वाले भड़क गए। कईयों ने चुनाव बहिष्कार की बात कही तो कइयों ने कहा कि वो इस बार भाजपा को वोट नहीं देंगे क्योंकि सीएम ने उनके साथ धोखा किया है।

https://youtu.be/GVuXbAiYF3k

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें