Dehradun NewsHighlight

VIDEO : पीएम की सुरक्षा चूक मामले पर बोले CM धामी, कांग्रेस ने की बेशर्मी की हद पार

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब में हुई पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को रोका जाना एक स्तब्ध करने वाली घटना है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बेशर्मी की हद पार कर दी।

सीएम धानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का यही इतिहास रहा है, फिर चाहे बात इमरजेंसी लगाने की हो या फिर आज की घटना की। वहीं घटना के बाद जिस तरह से पंजाब के अधिकारियों ने चुप्पी साधी है, वो साफ करता है की ये एक सोची समझी साजिश है और साजिश के तहत ये किया गया है।

https://youtu.be/QpTMz4fdwHs

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें