HighlightNational

VIDEO : आतंकी हमले में शहीद हुआ भाई, तो बहन की शादी में फर्ज निभाने पहुंचे कई साथी जवान

यूपी के रायबरेली में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहीद की बहन की शादी में जब उसके दर्जनों सीआरपीएफ जवान शामिल हुए तो सबकी आंखें नम हो गई। एक बहन ने एक भाई खोय़ा लेकिन उसके दर्जनों भाई उसकी शादी में उसे आशीर्वाद देने और डोली में विदा करने पहुंचे।

5 अक्टूबर 2020 को आतंकियों से लोहा लेते हुए थे शहीद

आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के आतंकी प्रभावित इलाके पुलवामा के लेथपुरा स्थित 110 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात सिपाही शैलेंद्र प्रताप सिंह 5 अक्टूबर 2020 को आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस जवान की बहन की शादी में पहुंचकर सीआरपीएफ के साथियों ने अपना फर्ज निभाया।

सीआरपीएफ जवानों ने निभाई अपनी ड्यूटी

रायबरेली के शहीद जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन ज्योति सिंह की शादी 13 दिसंबर 2021 को उनके गृह आवास पर हुई थी। समारोह में शामिल होने वालों के लिए यह बहुत ही गर्व और भावनात्मक क्षण था जब शादी में अचानक पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने न केवल रस्मों में भाग लिया बल्कि अपनी बहन को भाई की तरह आशीर्वाद और उपहार भी दिया। इसके अलावा फूलों की चादर से सजी चुनरी पकड़कर बहन को मंच पर ले जाकर विदा किया।

शहीद के पिता बोले- मुझे जवानो के रूप में कई बेटे मिले

सीआरपीएफ के जवानों ने एक पिता को बेटे और एक बहन को भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। जवानों को देख कइयों की आंखें वहां नम हो गई। जवानों ने शहीद शैलेंद्र की कमी को पूरा करने की कोशिश की। शहीद के भावुक पिता ने कहा कि मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे सीआरपीएफ के इन जवानों के रूप में नए बेटे मिले हैं जो सुख-दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सिपाहियों ने बहन को पूरे विधि-विधान से विदा किया। वीडियो देख लोग इन जवानों को सलाम कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें