Entertainment

Vicky Kaushal Net Worth: कैसा रहा विक्की का असिस्टेंट डायरेक्टर से अभिनेता बनने तक का सफर? करोड़ों में करते हैं कमाई

Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने स्क्रैच से शुरू किया और आज इंडस्ट्री में अपने आप मुकाम हासिल की। ऐसे में इस लिस्ट में विक्की कौशल भी शामिल हैं। अभिनेता ने भी फिल्म इंडस्ट्री में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरूआत की थी।

आज अभिनेता की खुद की एक पहचान है।। बॉक्स ऑफिस पर उनकी ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई है। अभिनय के साथ-साथ कमाई के मामले में भी विक्की कई अभिनेताओं को मात देते हैं। ऐसे में चलिए जानते है उनकी नेटवर्थ (Vicky Kaushal Net Worth) के बारे में।

कितने पढ़े हैं अभिनेता? (Vicky Kaushal Education)

मुंबई में एक पंजाबी परिवार में 26 मई 1988 को विक्की कौशल का जन्म हुआ। अभिनेता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल और वीना कौशल के बेटे हैं। विक्की का एक छोटा भाई सनी कौशल भी है। साल 2021 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से शादी रचाई हैं। विक्की ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है। साथ ही उन्होंने थिएटर भी किया है।

फिल्मी करियर (Vicky Kaushal Filmy Career)

साल 2011 में ‘लाल पेंसिल’ में Vicky Kaushal को एक छोटा सा रोल मिला था। वो असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में शामिल थे। लीड एक्टर के तौर पर उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म मसाल से डेब्यू किया। जिसके बाद अभिनेता ने राजी, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘संजू’, डंकी’, ‘सरदार उधम’ जैसी कई बेहतरीन फिल्म दी हैं।

विक्की कौशल की नेटवर्थ (Vicky Kaushal Net Worth)

खबरों की माने तो विक्की कौशल एक फिल्म के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं। अभिनेता 15 से 20 करोड़ के बीच फीस चार्ज करते हैं। तो वहीं एड के लिए अभिनेता 2 से 3 करोड़ चार्ज लेते हैं। खबरों की माने तो तो विक्की 45 से 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें