Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: शातिर महिला गिरफ्तार, नकली मौसी बनकर बेच दी थी नाबालिग लड़की

corona virus patients in uttarakhand

गदरपुर: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बेचने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को स्कैनिया रोड की रहने वाली एक महिला ने किसी को बेच दिया है। लड़की अपनी जान बचाकर वहां से निकल आई है।

इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस मामले की जांच किला खेड़ा थाना क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर प्रियंका टम्टा कर रही हैं। क्षेत्र में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस की मानें तो पहले भी इस तरह की कुछ जानकारी मिली थी। तब से ही पुलिस को महिला की तलाश थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें