Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

राम मंदिर का कलश लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, ध्यान में बैठे साधुओं को दिया निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश भर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

बदरीनाथ धाम पहुंचे विहिप कार्यकर्ता

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में आने वाले मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राम मंदिर का कलश लेकर बुधवार को बदरीनाथ पहुंचे।

ध्यान में बैठे साधुओं को दिया राम मंदिर का निमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता ने बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए ध्यान में बैठे साधुओं को निमंत्रण पत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें