Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को दोपहर बाद रास्ते में रोका, पढ़ लें यात्रा को लेकर ये अपडेट

उत्तरकाशी पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को दोपहर बाद रास्ते में ही रोक दिया गया है। बता दें धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए हैं। जिसके बाद ही प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है

गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रास्ते में रोका

जानकारी के अनुसार एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर आगे तेखला में गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रोका गया है। इन वाहनों को इंद्रावती पुल और जोशियाड़ा के पास पार्क कराया जा रहा है। शासन की ओर से गंगोत्री धाम में यात्रियों की क्षमता 11 हजार प्रस्तावित की गई है।

तेखला से आगे नहीं जाएंगे वाहन

एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी साझा कर बताया कि जो यात्री गंगनानी और हर्षिल के बीच हैं उन्हें गंगोत्री दर्शन के लिए भेजा जाएगा। लेकिन तेखला से आगे आज यात्रा वाहन नहीं जाएंगे। सभी लोगों को अगले दिन ही जाने की अनुमति दी जाएगी ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें