Big NewsChar Dham Yatra

Char Dham Yatra News : विधि विधान से खुले गंगोत्री धाम के कपाट, मां गंगा के जयकारों से गूंजा आसमान, देखें तस्वीरें

केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट के बाद गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 12 बजकर 25 मिनट पर विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय मां गंगा के जयकारे लगाए।

char dham yatra

बता दें आज के बाद श्रद्धालु ग्रीष्मकाल में छह महीने तक मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम के कर सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी हर्षिल छावनी में तैनात सेना के जवानों ने गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के दौरान सेना के बैंड बाजों के बीच मां गंगा की डोली की अगुवाई की।

char dham yatra

मुखबा से लेकर गंगोत्री तक मां गंगा की डोली यात्रा सेना के बैंड बाजों की अगुवाई में निकली। इस दौरान कई लोग इस पल के साक्षी बने। कपाट खुलने के दौरान जिलाधिकारी समेत एसएसपी भी मौजूद रहे।

char dham yatra

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें