Big NewsPauri Garhwal News

खाई में गिरा टिहरी से पौड़ी जा रहे युवकों का वाहन, 3 की मौत, अंधेरे में SDRF का सर्च अभियान

पौड़ी गढ़वाल  : देर रात 9.50 बजे देवप्रयाग से 500 मीटर आगे सड़क हादसा हुआ जिसमे तीन युवकों की मौत हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत नौटियाल ने टिहरी पुलिस को सूचना दी कि देवप्रयाग से 500 मीटर आगे एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है जो की टिहरी से पौड़ी जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और एक शवों को बाहर निकाला।
बता दें कि एसडीआरएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया और पता चला कि उक्त वाहन टाटा 207 है। जो कि देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों औऱ रात के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन  तक पहुंच बनाई।  एक युवक के शव को बरामद रात में ही बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया और फिर दो अन्य शवों को बरामद किया गया। पुलिस ने जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन का विवरण-

UK 07 CC 2199 TATA 407

नाम पता वाहन स्वामी

विमल कुमार गोयल पुत्र स्वाश्री नन्द किशोर गोयल नि० शान्ति बाजार देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल,

दुर्घटना में मृतकों का विवरण

  1. चालक सचिन थपलियाल पुत्र बिंदन थपलियाल, पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 22 वर्ष

2. शुभम कोठियाल पुत्र श्री सागर कोठियाल निशान्ति बाजार देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उम्र करीब लगभग 22 वर्ष

3.नितिन पुत्र श्री धन सिंह नेगी नि० ग्राम कटोली खिर्स, पौड़ी गढ़वाल, उम्र करीब लगभग 20 वर्ष

रेस्क्यू टीम का विवरण

1  सुनील पंवार थानाध्यक्ष देवप्रयाग

2 एचसीपी 04 अरविन्द कुमार

3. का 402 संजय कुमार

4. का० 162 रामपाल सिंह

5. कां कुलदीप सिंह

6. कांस्टेबल उमेश चंद्र और ऋतेंद्र कुमार

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें