Big NewsAlmora News

यहां वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचर शव को कब्जे में ले लिया है।

काकड़ीघाट में वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार

सोमवार देर रात काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। देर रात पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से SDRF को इस घटना की जानकारी मिली।

जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। रात के घने अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए वो शव तक पहुंचे। एसडीरएफ ने शव को बरामद कर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

पिथौरागढ़ का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान पूरण सिंह बिष्ट पुत्र श्री नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन पलटते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिस कारण ये बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया जा रहा है कि वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें