देहरादून: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा ष्उत्तराखंड में भी केजरीवालष् सदस्यता अभियान को 1 फरवरी को 70 विधान सभाओं के लिए हरी झंडी दिखाई थी!इस अभियान के तहत 45 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य था,लेकिन आप के प्रति जनता के भरपूर समर्थन। आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से महज 21 दिनों में आम आदमी पार्टी के इस सदस्यता अभियान में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स से सभी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हंै।
अभी भी अभियान को पूरे 45 दिन चलना है। आप कार्यकर्ता लगातार 70 विधान सभाओं में वीडियो वेन के जरिए,घर घर जाकर आप की नीतियों से लोगों को अवगत कर रहे जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। आप नेता रवींद्र जुगरान ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया 1 फरवरी को शुरू हुए, उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान में अब तक 103762 मिस कॉल्स आ चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप आदमी पार्टी को लेकर लोगों में कितना क्रेज है।