Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: वंशिका ने सीनियर को किया था फोन, बोली-भैया मुझे बचा लो

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : वंशिका हत्याकांड में एक और बात सामने आई। जांच में पता चला है कि वंशिका कॉलेज में कुछ सीनियर छात्रों को भाई मानती थी। उसके एक सीनियर छात्र ने बताया कि उसके पास 4 बजकर 41 मिनट पर फोन आया था। वंशिका फोन पर कह रही थी कि भैया मुझे बचा लो आदित्य मुझे मार डालेगा, वह तमंचा लेकर घूम रहा है।

इसके कुछ देर बाद सीनियर छात्र जब मौके पर पहुंचे तो वहां वंशिका की लाश पड़ी थी। वही छात्र वंशिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। वंशिका के सीनियर छात्र उसके शव के साथ अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया की वंशिका उन्हें भाई मानती थी। उन्हीं से उसने कहा था कि आदित्य उसे परेशान कर रहा है। वह उस पर प्यार करने का दबाव डाल रहा है लेकिन, उसे आदित्य से कोई लेना-देना नहीं है।

गुरुवार को जब वंशिका कॉलेज के बाहर गई तो पहले से आदित्य वहां पर खड़ा था। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी। इस दौरान वह अपना सामान भी नहीं ले सकी कि आदित्य ने उसे अपने पास बुलाया। मगर, वह नहीं गई। इस बीच वंशिका ने अपने मुंह बोले भाई सीनियर छात्र को फोन किया और कहा कि भैया उसे बचा लो आदित्य के हाथ में तमंचा है वह उसे मार डालेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें