HighlightNainital News

खुशखबरी : काठगोदाम से दून तक चल सकती है वंदेभारत ट्रेन

कुमाऊं से देहरादून आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। काठगोदाम से राजधानी देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसकी शुरूआत हो सकती है।

कुमाऊं से देहरादून के लिए मिलेगा तीसरी ट्रेन का विकल्प

जल्द ही कुमाऊं से दून के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के संचालन की सबसे ज्यादा संभावना है। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।

कुमाऊं से अब तक नहीं चल पाई है वंदेभारत ट्रेन

आपको बता दें कि देहरादून से दिल्ली के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। लेकिन कुमाऊं से एक भी वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं।

पहले माना जा रहा है था कि कुमाऊं से वंदेभारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के लिए किया जा सकता है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित होने को लेकर है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें