Uttarakhand Chamoli NewsBig News

Valley Of Flowers: पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, 13 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार

Valley Of Flowers Closed: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। इस साल 13 हजार से अधिक सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। बता दें अब फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए अगले साल खोली जाएगी।

पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी (Valley Of Flowers)

फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि इस साल 13,161 देशी और विदेशी सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। अगले साल पर्यटकों के लिए घाटी को एक जून को खोल दिया जाएगा।

देश विदेशों से आते हैं पर्यटक

फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) का पिक समय जुलाई और अगस्त का महीना होता है। इस समय घाटी में 300 प्रजाति के फूल खिले होते हैं। इस समय सबसे अधिक पर्यटक यहां पहुंचते हैं। खास बात यह है कि हर 15 दिन में अलग-अलग प्रजाति के रंगबिरंगे फूल खिलने से घाटी का रंग भी बदल जाता है।

घाटी में पाए जाते हैं कई तरह के वन्यजीव

घाटी में फेनकमल, ब्रह्मकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। इसके साथ ही घाटी में दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव जैसे कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयन काला भालू, मोनाल आदि भी देखने को मिलते हैं। प्रकृति का सौंदर्य देखने के लिए पर्यटक विदेशों से यहां पहुंचते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें