Valentine Day Week List 2024: फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने वैलेंटाइन डे आता है। प्यार की पैरवी करते हुए रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन ने अपनी जान गवा दी। सेंट वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फांसी दी गई थी।
इसी के बाद से उनकी याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले आशिकों के लिए प्यार का सप्ताह शुरू हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते है की वैलेंटाइन वीक में कौन सी तारिख को कोनसा दिन मनाया जाता है।
Valentine Day Week List 2024: 7 फरवरी को रोज डे (Happy Rose Day)
वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरु होता है। इस दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने लवर को गुलाब देकर प्यार का इज़हार करते है। इस प्यार भरे वीक की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ की जाती है। इस दिन लोग अपने दोस्त, क्रश और लवर को अलग-अलग रंग के गुलाब देकर ये दिन मानते है।
8 फरवरी प्रपोज डे( Happy Propose Day)
दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते है। अपने क्रश को आप इस दिन अपने दिल की बात कह सकते है। जो लोग पहले से ही रिलेशन में है वो लोग भी अपने पार्टनर को सरप्राइज देकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते है।
9 फरवरी चाॅकलेट डे( Happy Chocolate Day)
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चाॅकलेट डे हैं। 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल चॉकलेट देकर अपने रिश्ते को मिठास से भरते है।
10 फरवरी टेडी डे ( Happy Teddy Day)
वैलेंटाइन वीक में फोर्थ डे टेडी डे के तौर पर मनाया जाता हैं। लोग इस दिन अपने पसंदीदा व्यक्ति को टेडी देते है। ज्यादातर लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज काफी पसंद होते हैं। ऐसे में उनके लवर इस दिन तोहफे में उन्हें टेडी देते हैं।
11 फरवरी को प्रॉमिस डे ( Happy Promise Day)
वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। रिलेशनशिप में पार्टनर एक दूसरे से इस दिन कई वादे करते हैं। वैलेंटाइन वीक के इस पांचवे दिन में कपल्स हमेशा साथ रहने, खुश रखने जैसे कई अन्य वादे करते हैं।
12 फरवरी को हग डे (Happy Hug Day)
वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पसंदीदा लोगों को जादू की झप्पी देते है। कपल इस दिन एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते है।
13 फरवरी को किस डे ( Happy Kiss Day)
प्यार बिना शब्दों के भी जाहिर किया जा सकता है। ऐसे में इस दिन इश्क बयां करने के लिए कपल एक दूसरे को किस करते है। ऐसे में 13 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का सातवा दिन किस डे के रूप में मनाया जाता है।
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Happy Valentine Day)
वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन यानी 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पता चलता है की आप प्यार में पास हुए या फेल। इस दिन कपल अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हैं।