Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: राहुल की रैली की भीड़ से खिले कांग्रेसी, भाजपा की बढ़ी चिंता

BJP's concern increased

देहरादून: राहुल गांधी की परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। भीड़ को देख कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले हुए हैं। राहुल गांधी की रैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से संयम और अनुशासन दिखाया, उससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस में भी बदलाव हुआ है। कार्यकर्ता भी हर हाल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए जोर लगाए हुए हैं।

इसी परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैली हुई थी। भाजपा का दावा था कि रैली में एक लाख लोग पहुंचे थे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने तक कहा था कि भाजपा की रैली के केवल 20 हजार लोग थे। तब उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस की जनसभा भाजपा से बड़ी और ऐतिहासिक होगी।

रैली में उमड़े जनसैलाब ने साबित भी कर दिया कि कांग्रेस, भाजपा से कहीं उन्नीस नहीं हैं, बल्कि भीड़ जुटाने के मामले में बीस साबित हुई है। इस रैली से कांग्रेस के चुनावी कैंपेन का भी आगाज हो गया है। कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़ ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें