HighlightUttarkashi News

VIDEO : उत्तरकाशी SP ने दी नए साल की बधाई, लोगों से की कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील

PRADEEP RAI SP UTTARKASHI

उत्तरकाशी SP प्रदीप राय ने जिले की और प्रदेश की जनता के साथ उत्तरकाशी आने वाले पर्यटकों को नए साल की बधाई दी औऱ साथ ही जोश में होश ना खोने यानी की कोरोना के बढ़ते कहर में कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। लोगों से एसपी ने मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।

साथ ही एसपी प्रदीप राय ने नशा कर वाहन ना चलाने की अपील की। एसपी प्रदीप राय ने कहा कि केदारकांठा और हर्षिल आने वाले पर्यटकों से अपील की कि आने से पहले होटल की बुकिंग कन्फर्म करलें। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और बेरीकैड लगाए हैं। पुलिस द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उनका पालन करें। जगह-जगह पाले से वाहन चलाने को खतरा है तो ऐसे में वाहन ध्यान से चलाएं। इसी के साथ एसपी प्रदीप राय ने कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उत्तरकाशी आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रुप से लाने की बात कही।

https://youtu.be/h1xsy1W-aoI

 

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें