Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद : पुलिस के आश्वासन के बाद स्थगित हुई महापंचायत

उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दू समुदाय के लोगों ने चार नवंबर को महापंचायत बुलाई थी. रविवार को पुलिस के आश्वासन के बाद हिन्दू संगठनों ने महापंचायत स्थगित कर दी है.

चार नवंबर को बुलाई थी महापंचायत

जानकारी के लिए बता दें उत्तरकाशी के मौजा बाड़ाहाट में स्थित एक मस्जिद को अवैध बताते हुए हिंदू संगठन के लोग इसे हटाने की मांग कर रहे थे. जिसे लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने 24 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली निकाली. रैली के दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव हो गया. जिसमें आठ पुलिसकर्मी और 27 लोग घायल हुए थे.

पुलिस के आश्वासन के बाद स्थगित हुई महापंचायत

पुलिस ने इस मामले में आठ के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हिंदू संगठनों ने फैसला लिया था कि दिवाली के चलते कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा. लेकिन चार नवंबर को इस मामले में महापंचायत बुलाई थी. हालांकि शहर में अतिक्रमण सहित बाहर से आए लोगों का सत्यापन शुरू करने की बात पर महापंचायत स्थगित हो गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें