Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में खराब मौसम के सामने चुनौती बना रेस्क्यू, लापता लोगों की तलाश मुश्किल

UTTARKASHI AVALANCHE
PHOTO – AMAR UJALA

उत्तरकाशी में खराब मौसम के चलते एवलांच में फंसे लोगों का रेस्क्यू लगातार चुनौती बना हुआ है। मौसम के चलते राहत कार्यों में खासी बाधा आ रही है। रुक रुक कर राहत कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। एवलांच में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके शव बरामद कर लिए हैं। 10 पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही देरी के चलते इन लोगों के बचने की उम्मीदें लगातार क्षीण होती जा रहीं हैं।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी में आज सुबह फिर एक बार राहत कार्य शुरु किया गया। गुलमर्ग से आई HAWS की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटनास्थल से अब तक कुल 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। सूचना के अनुसार आज सुबह तक मातली में 15 शव लाए जा चुके थे। 4 अन्य शवों को नीचे लाने की कोशिश की जा रही थी। हालांंकि खराब मौसम के चलते संभव नहीं हो पाया और कुछ देर के लिए राहत कार्यों को रोकना भी पड़ा।

आपको बता दें कि गुरुवार को गुलमर्ग से आई HAWS की टीम को हेलिकॉप्टर के जरिए सीधे घटनास्थल पर ड्राप किया गया था। उन्होंने घटनास्थल से 15 शवों को बरामद कर लिया था। इसके पहले 4 शव बरामद हो चुके थे। हालांकि इन्हें नीचे लाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के चलते विजिबिलिटी न के बराबर हो गई थी। ऐसे में हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पा रहे हैंं।

वहीं निम के रवैए से लोगों में नाराजगी देखी गई है। निम की ओर से प्रशिक्षण लेने वाले पर्वतारोहियों के बारे में उनके परिजनों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में लोगों को अपनों के बारे में पता नहीं चल पा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें