Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर : 122 कोरोना मरीजों की मौत, 5600 से ज्यादा पॉजिटिव केस

देहरादून : राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज राज्य में कोरोना के 5654 नए मामले आए हैं। वही मौतों का आंकड़ा डरा देने वाला है यहां बता दें कि आज प्रदेश भर में 122 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 55 हजार 886 के पार पहुंच चुका है। आज 4215 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। राज्य में कोरोना मामलों का कुल आंकड़ा 1 लाख 86 हजार 772 पहुंच चुका है।

आज देहरादून में 1915, हरिद्वार में 856, ऊधमसिंह नगर 397, नैनीताल 999, चम्पावत 105, बागेश्वर 26, पिथौरागढ़ 66, अल्मोड़ा 220, रुद्रप्रयाग 166, चमोली 264, पौड़ी 366, टिहरी 140 और उत्तरकाशी 134में नए मामले आए हैं।

बीते दिनों से आज कोरोना मरीजों के आंकड़ों में हल्की कमी आई है लेकिन मौत के आंकडो़ में उछाल आया है जिससे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है क्योंकि इसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज 122 मरीजों की मौत हुई है जिसमें से 16 मौतें हल्द्वानी में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें