Big NewsUdham Singh Nagar News

देश के लिए एक और पदक लेकर लौटा उत्तराखंड का बेटा, झूम उठे विधायक

Manoj Sarkar

रुद्रपुर : विश्वस्तर पर टोक्यो में आयोजित पैरालोम्पिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मनोज सरकार का रुद्रपुर आगमन भव्य स्वागत किया। साथ ही शहर भर में सत्ता पक्ष व विपक्ष जुड़े नेताओ व आमजन ने जगह-जगह सम्मान रैली में स्वागत कर हौसला अफ़जाई की। बाद में सिटी क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आपको बता दें कि मनोज सरकार वंदना के बाद एक और पदक लेकर उत्तराखंड लौटे हैं। प्रदेश भर में खुशी का माहौल है।

आप को बताते चले कि विश्वस्तरीय टोक्यो में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनोज सरकार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया था। मनोज सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेलमंत्री अरविंद पांडे ने भी मनोज सरकार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

वहीं आज मनोज सरकार के घर वापसी पर रुद्रपुर आगमन पर आज शहर भर में जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल से विजय यात्रा का आरम्भ हुआ। जो प्रस्तावित यात्रा इंद्रा चौराहे से होते हुए नैनीताल मार्ग से सिब्बल सिनेमा, गुरुद्वारा, पांच मंदिर, भगत सिंह चौक, गांधी पार्क से होते हुए सिटी क्लब पहुंची। जहां शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक व अन्य संस्थाएं मनोज सरकार का स्वागत करेंगी। साथ ही इससे पूर्व राजनीतिक व गैर राजनीतिक लोगों द्वारा विजय यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें