AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड: युवक को अज्ञांत वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: ज्योलीकोट आम पड़ाव क्षेत्र में हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान ज्योलीकोट गांजा निवासी दिवेश सिंह बोरा के रूप में की गई है। रविवार सुबह करीब छह बजे हादसे के बाद ज्योलीकोट पुलिस को लोगों ने घटना की जानकारी दी की आम पड़ाव क्षेत्र में एक मोड़ पर एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ा है।

चौकी इंचार्ज जोगा सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक मृत अवस्था में मिला। जिसका आधा सिर वाहन की चपेट में आने से कुचला हुआ था। मृतकों के परिजनों ने बताया कि 40 साल का दिवेश अविवाहित था। फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें