AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : युवा सरकार, युवाओं को देगी रोजगार, योजना तैयार

Breaking uttarakhand news

देहरादून: युवा सरकार, युवाओं को देगी रोजगार, योजना तैयार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस युवाओं के रोजगार पर है। उन्होंने कमान संभालने के साथ पहली कैबिनेट में युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया था। केवल संकल्प ही नहीं लिया, बल्कि उसे पूरा भी कर रहे हैं। युवाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली सीएम पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने का है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए हमेशा ही संघर्ष किया है। उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर कई बड़े आंदोलन भी किए। उनको युवाओं की समस्याओं के बारे में भी पूरी जानकारी है। रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है। राज्य के लिए भी बेरोजगारी किसी संकट से कम नहीं है। ऐसे में सीएम धामी ने बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने पर काम करना शुरू कर दिया है।

उनके जिम्मेदारी संभालने के बाद से भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आई है। कई भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी हो चुकी हैं। जबकि कई भर्तियां जल्द शुरू होने वाली हैं। इससे युवाओं में भी उत्साह है। राज्य में करीब 22 हजार पदों पर भर्ती होनी हैं। इसके लिए विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। 15 अगस्त तक सभी विभागों में विज्ञप्ति प्रकाशित करने की डेडलाइन भी तय कर दी गई है।

सीएम धामी ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की बात भी कही थी। उन्होंने इस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं सीएम धामी ने समीक्षा के बाद सभी जिलों में 1 से 15 सितंबर तक स्वरोजगार कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक लोन दिए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य भी दिए गए हैं।

स्वरोजगार कैंपों के जरिए करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ जाएगा। सीएम धामी का लक्ष्य एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का है। उनका कहना है कि स्वरोजगार से जहां आत्मनिर्भर बनेंगे। वहीं, वोकल फॉर लोकल के जरिए युवा राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें