Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार : एसडीएम ने लगाई फटकार, 2 निजी स्कूलों पर गिरी गाज

devbhoomi news

हरिद्वार : खबर लक्सर से है, जहां एसडीएम वैभव गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ लक्सर नगर के दो प्राइवेट स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्राइवेट स्कूलों पर गाज गिरी।

वहीं निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि आरटीआई के तहत सभी निजी स्कूलों को पहली कक्षा में 25% गरीब परिवारों के बच्चों का निशुल्क प्रवेश करने का प्रावधान है लेकिन दोनों निजी स्कूलों के संचालक स्कूल में आरटीआई के तहत 25% गरीब बच्चों को प्रवेश देने के दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों जगह में लाइब्रेरी और बच्चों के खेलने का मैदान भी नहीं पाया गया। स्कूलों में छात्र और शिक्षक का अनुपात भी सही नहीं पाया गया।

एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जगह तो स्कूल में एक ही शिक्षक मौजूद मिला जो सैकड़ों बच्चों को पढ़ा रहा था। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर एसडीएम वैभव गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्कूल संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही एसडीएम ने दोनों स्कूल संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही एसडीम ने बताया अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो दोनों स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें