Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : भांग पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड फरार

accused arrested

ऋषिकेश: शराब पिलाकर नशे की हालत का लाभ उठाकर रेप के कई मामले आमतौर पर सुनाई देते हैं। रिपोर्ट भी होता हैं, लेकिन ऋषिकेश में भांग पिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। इसमें लड़के के साथ ही एक लड़की भी आरोपी है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जबकि लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले मुनिकीरेती थाना क्षेत्र का है। वॉल पेंटिंग करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

इस मामले में मूल रूप से दिल्ली निवासी 21 साल की युवती ने मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी। युवती ने बताया कि वह वॉल पेंटिंग का काम करती है। पिछले कुछ समय से वह उमंग गांधी नाम के युवक को जानती है। 25 अप्रैल को उमंग ने वॉल पेटिंग के लिए तपोवन स्थित अपने कमरे पर बुलाया। जब वह कमरे पर पहुंची तो उमंग अपनी एक महिला मित्र एविन के साथ था।

युवती का आरोप है कि उमंग गांधी और उसकी गर्लफ्रेंड ने भांग का नशा कराया। जिससे वह उसी कमरे में बेहोश हो गई। रात में उमंग ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित उमंग गांधी और गर्लफ्रेंड एविन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले में आरोपी उमंग गांधी को उसके घर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी की गर्लफ्रेंड की तलाश जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें