Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : युवक की हो रही थी शादी, आ धमकी पहली पत्नी, चप्पल से कुटाई

cabinet minister uttarakhand
गदरपुर: गदरपुर कांबोज धर्मशाला में शादी हो रही थी। इससे पहले की शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी होती, वहां एक महिला आ धमकी। महिला का कहना है कि वो उसका पति है और दूसरी शादी कर रहा है। इस दौरान शादी स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को सूना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी।

गदरपुर कांबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली कीर्ति सैनी नाम की महिला गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस लोगों की भीड़ से दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाने में ले आई।

दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांड तहसील के गांव में हुई थी। आरोपी दूल्हे खुद को फोजी बताता है। महिला का आरोप था कि पहले भी उसका एक बार तलाक हो चुका है। उसका कहना है कि उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।

खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने युवक के पीछे डिटेक्ति लगा रखा था, जिसने उनको उसके दूसरी शादी करने की जानकारी दी। उसके बाद वो मथुरा से गदरपुर पहुंचे। कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था। गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें