Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : थाना क्षेत्र के चक्कर में उलझी दो थानों की पुलिस, घंटों पड़ा रहा महिला का शव

Breaking uttarakhand news

लक्सर: लक्सर में सोनाली पुल के पास लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना लक्सर व लंढोरा पुलिस को दी गई। कोतवाली लक्सर व लंढोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले तो मामला इस बात में उलझा रहा कि यह क्षेत्र किस कोतवाली क्षेत्र का है। घंटों बाद लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लक्सर पुलिस को शव का पंचनामा भरने का निर्देश दिया।

मौके पर पहुंचे लक्सर कोतवाल प्रदीप चैहान ने महिला एसआई द्वारा शव की बारीकी से जांच पड़ताल कराई और शव को पीएम के लिए सील कर दिया गया। मृतक महिला के पास मिली बैग से कुछ इंजेक्शन व दवाइयां बरामद की गई हैं। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला अस्थमा की मरीज मानी जा रही है। संभव है कि महिला की मौत किसी बीमारी के चलते हुई हो। लेकिन, फिर भी मामले की जांच बहुत ही बारीकी से की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें