Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: महिला ने कथित बाबा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राजधानी देहरादून में महिला ने एक कथित बाबा और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि वो अपने अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार में रहती थी। बाबा भी आसपास ही रहता था। उसका आरोप है कि जब मां बीमार होती थी तो बाबा झाड़-फूंक करता था।

महिला ने आरोप लगाया कि बाबा की मुझ पर बुरी नजर पड़ने लगी और माता-पिता से कहने लगा कि बेटी को आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर में भेज दिया करें। आरोप लगाया कि जब वह नौंवी कक्षा में थी तो बाबा ने नशीली वस्तु खिलाकर पहली बार दुष्कर्म किया था और डरा धमकाकर चुप करवा दिया था।

इसके बाद 2006 में बाबा देहरादून आ गया और यहां आश्रम बना दिया। 2012 में बाबा ने मेरी शादी देहरादून निवासी एक मंदबुद्धि युवक से करवा दी। बाबा के एक साथी ने शादी में खर्च किया था। महिला का आरोप है कि बाबा के साथी ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें