Haldwani NewsHighlightNainital News
उत्तराखंड : पत्नी गई मायके, युवक ने उठा लिया ये कदम

हल्द्वानी: लोग छोटी-छोटी बातों पर कई बार बड़े और घातक कदम उठा लेते हैं। गुस्से में आकर जानलेवा फैसले कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के जीतपुर नगी में सामने आया है। जीतपुर नेगी में युवक ने की आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने का कारण केवल इतना था कि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के मायके चली गई थी, जिससे वो नाराज था। बरेली निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कष्यप ने पंखे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला टीपी नगर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
