HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: इलाज कराने गए थे अस्पताल, कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

काशीपुर : प्राइवेट अस्पताल की लूट किसी से छुपी नहीं हैं, लेकिन अब ये अस्पताल में गुंडे भी रखने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला काशीपुर के निजी अस्पताल में सामने आया है। सहोता अस्पताल परिसर से बाइक गायब होने के बाद उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। तीमारदारों ने बाइक गायब होने की बात क्या पूछ ली कि अस्पताल कर्मियों ने लाठी-डंडों से तीमारदारों की सड़क पर जमकर पिटाई कर डाली। दो तीमारदारों के सिर फट गए और तीसरा गंभीर रूप से घायल है। पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

टांडा उज्जैन निवासी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जून को उनके ममेरे भाई की बेटी मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती थी। वह अपनी स्पलेंडर बाइक गेट के सामने खड़ी करके अस्पताल में अंदर चले गए और मरीज की देखभाल में लग गए। बुधवार को उनकी बाइक अस्पताल कर्मियों ने गेट से उठा ली। उन्होंने गार्ड जग्गा से सीसीटीवी दिखाने को कहा और रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी चले गए।

इसी बीच बाइक को उसी जगह खड़ा करवा दिया गया। इस पर उन्होंने जग्गा व उसके सात-आठ साथियों से पूछा कि कैमरे में दिखवा दो कौन बाइक ले गया था और कौन वापस खड़ी कर गया है। इसी बात पर जग्गा व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में राहुल और उसके साथ आए गौरव का सिर फट गया। जबकि बलवीर ङ्क्षसह के हाथ की अंगुली टूट गई। एसआइ दीपक जोशी ने बताया कि मामले में मानपुर निवासी जगजीत, कचनालगाजी निवासी  जसपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन की ओर से मानपुर निवासी जगजीत ने राहुल और गौरव के खिलाफ अस्पताल में अराजकता फैलाने और महिला स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने कहा है कि सहोता अस्पताल के सामने पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच में अभी तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें