Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : इन जिलों में फिर बदल सकता है मौसम, जानें कहां, कैसा रहेगा मिजाज

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य के पहाड़ी जिलों में आज से फिर मौसम बदल सकता है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। संबंधित जिलों को अलर्ट किया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा बना रहेगा। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है। कहा कि देहरादून में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 10.2 डिग्री रहने का अनुमान है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें