AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: कर्मचारियों की चेतावनी, आत्मदाह ही क्यों ना करना पड़े, कंपनी का एग्रीमेंट नहीं मानेंगे

Breaking uttarakhand news

लक्सर: लक्सर में टायर कंपनी कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दोनों ही अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने आज कंपनी के मुख्य गेट पर कंपनी प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग की कि जब तक तीन वर्षीय एग्रीमेंट सही शर्तों पर नहीं किया जाएगा। तब तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।

कर्मचारियों का आरोप है की कम्पनी ने कुछ कर्मचारी संगठनों को खरीदकर रात के 2.30 बजे एक एग्रीमेंट साइन कराया है, जिसमें कर्मचारियों को पूरी तरह बेच दिया गया है। जिसे किसी भी हाल में नहीं माना जाएगा। कंपनी प्रबंधन के साथ कुछ कर्मचारी संगठनों की मिलीभगत से किए गए एग्रीमेंट को निरस्त कर नया एग्रीमेंट करना होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सही शर्तों के साथ एग्रीमेंट नहीं किया तो हम कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि अपनी मांगों को लेकर चाहे भूख हड़ताल या आत्मदाह करना पड़े, लेकिन तब तक कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा, जब तक कंपनी कर्मचारियों को आवास सुविधा, बच्चों की शिक्षा की सुविधा, परिवहन की सुविधा और भी कई अन्य सुविधाओं को लिखित में एग्रीमेंट साइन नहीं किया जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें