Almora NewsHighlight
उत्तराखंड : पहाड़ दरकने से खतरे में गांव, मलबे में दबी गाय

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है। यहां करबला-धारानौला मार्ग पर दुगालखोला के करीब पहाड़ दरकने से मलबा सड़क पर आ गया, जिसमें एक गाय भी दब गई। इसके चलते जाम लगा हुआ है। पुलिस और लोनिवि की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचने के बाद राहत-बचाव कार्य जुटी हुई है। बड़ी मुश्किल से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
बताया जा रहा है कि पहाड़ दरकने के कारण कई मकानों को भी खतरा हो गया है। भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जोन में शामिल दुगालखोला देर रात से ही पहाड़ से पत्थर खिसकने लगे थे। सुबह के वक्त पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। जिस भारी-भरकम चट्टान और मलबा सड़क पर आ गया।