HighlightUttarakhand
Video : बच्चे ने दिखाई टीचर को उंगली, बोला-मेरी मां ने मुझे डरना नहीं सिखाया, लिखा-लिखाकर पागल कर दिया

सोशल मीडिया पर एक बच्चे और टीचर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार और भाषा को सुनकर यह साफ है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है और किसी गांव का है,जहां टीचर बच्चे को पढ़ा रही है। वहीं आप देख सकते हैं कि गलत लिखने पर बच्चा किस अंदाज में अपनी मम्मी के लिए कहता है कि मम्मी ने लिखा लिखा कर उसको पागल कर दिया। इसी के साथ वो टीचर को उंगली दिखाता है और रोना शुरू कर देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह जानकारी नहीं है कि वीडियो किस जगह का और किस गांव का है लेकिन बोली से साफ है कि यह वीडियो उत्तराखंड का ही है।