HighlightNainital News

उत्तराखंड VIDEO : अचानक नेशनल हाईवे पर पहुंचा गजराज, वाहनों की लगी लंबी कतार

https://youtu.be/Bm1w_WQcoX4

हल्द्वानी में बीते दिन अचानक नेशनल हाईवे पर हाथियों की आवाजाही को देखकर अचानक ट्रैफिक रुकने लगा और लोग गजराज के दर्शन के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची। वन विभाग की टीम के द्वारा ट्रैफिक को दोनों ओर रोका गया जिससे हाथी वहां से जा सके। हालांकि वन विभाग और स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी अक्सर इन मार्गों से निकलते रहते हैं। क्योंकि चारों और पानी की तलाश में अक्सर हाथी सड़क पार करते हुए देखे जाते हैं। हालांकि यह हाथी अगर बिगड़ गए तो फिर काफी गुस्सैल भी होते हैं। इसलिए वन विभाग लगातार अपील करता रहता है की वन्यजीवों से दूरी बना कर रहे क्योंकि अक्सर वन्यजीव तभी मानव जाति पर अटैक करते हैं। क्योंकि खुद की सुरक्षा खुद के हाथ में हैl

वहीं डीएफओ का कहना है कि यह मेन रामपुर रोड है जिसके दोनों साइडों में वन विभाग का तराई केंद्रीय का जंगल है। इसलिए जब भी हाथियों का मूवमेंट पता चलता है तो 1 रेन्ज से दूसरे रेन्ज में सूचना दी जाती है और टीम पहुंचकर ट्रैफिक को रोक के उनको मैसेज प्रोवाइड करती है ताकि वह जंगल में चले जाएं और किसी को कोई तरह नुकसान ना पहुंचे। ना ही पब्लिक और ना ही हाथियों को।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें