AIIMS Rishikesh NewsHighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking uttarakhand news

चमोली: पहाड़ों पर हादसे लगातार हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों की जानें भी जा रही हैं। नारायणबगड़-परखाल-डूंगरी मोटर सड़क पर रैंगांव के समीप तालोड़ बैंड के पास लोडर वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक सवार घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार नारायणबगड़-परखाल-डूंगरी मोटर मार्ग पर रैंगांव के तालोड़ बैंड के पास लोडर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे इस वाहन का चालक 55 वर्षीय सुरेशानंद भारद्वाज पुत्र बच्चीराम भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई हैं। जबकि इस में सवार एक अन्य व्यक्ति गोविन्द सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने 108 के जरिए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. नवीन डिमरी ने बताया की घायल की हालत गंभीर है। उनका हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें