Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: वंशिका हत्याकांड का खुलासा, इतनी सी बात के लिए मार डाला

vanshika murder case khulasa

 

देहरादून: राजधानी देहरादून में गुरुवार को कॉलेज की छात्रा को उसके ही कॉलेज के छात्र ने गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

डीआईजी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। आदित्य वंशिका को पसंद करता था और इसी वजह से वो वंशिका का पीछा करता था। यह बात सामने आई है कि उसकी कुछ दिनों पहले कॉलेज के सीनियर छात्रों ने पिटाई की थी और वंशिका से माफी भी मंगवाई थी।

यह बात आदित्य के मन में चल रही थी और इससे इतना परेशान हो गया कि उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। इसी रंजिश के चलते आदित्य ने अंशिका बंसल की जान ले ली। बताया कि आरोपी आदित्य दिन में कॉलेज में भी गया था, लेकिन वंशिका के ना दिखने पर वो कॉलेज के बाहर आ गया और वंशिका का इंतजार करने लगा।

जैसे ही वंशिका दुकान में सामान लेने बाहर आई आदित्य ने उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उसने तमंचा सहारनपुर से खरीदा था। वो पहले बदला लेने की ठान चुका था। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी भी सामने आई है कि इससे पहले आदित्य ने वंशिका को बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया था, लेकिन वो नहीं बैठी।

कॉलेज के अंदर ही लड़कियों का हॉस्टल है, जिसमे 10 से 12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे कॉल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कॉलेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो परेशानी वाली हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें